कितना ट्रैफिक जाम है.....
चले जा रहे है ट्रैफिक से भरी सड़क पर .....शाम को ऑफिस से अपने घर की ओर जा रहे थे की चलते चलते सड़क पर अचानक रुक गए ...ट्रैफिक जो इतना था की हमे रास्ता ना मिला आगे बढ़ने का ...फिर कुछ देर रुके और जब पीछे देखा तो लम्बी कतार लग गयी थी लोगों की ......उन्हें देख मन में ख़याल आया की गाड़ियों का तो सडको पर जाम सुना था पर इस नॉएडा शहर में तो इंसानो का भी ट्रैफिक जाम लगा करता है ...सोचते सोचते मुस्कुराने लगे और यही पंक्तियां हमारे मुह से निकल गयी ...की अचानक पीछे से एक आवाज़ आई ....मैडम जी यहां इंसान कम है और गाड़ियां ज्यादा कब कौन गाडी किस पैदल आदमी को कुचल जाए कुछ नाही पता ...और वो चला गया ...गौर फरमाया जब उसे हमने तो गाड़ियों को धक्का दिए कुछ बड़बड़ाये वो चला गया अपनी धुन में अपने पैर को लंगड़ाते हुए जिस से खून निकल रहा था ....तभी पीछे लगी भीड़ पर गौर फरमाया तो एक बुजुर्ग ने फरमाया मुझे बचाने लगा था बेचारे के पैर पर गाडी वाले ने मार दिया ...भीड़ धीरे धीरे हटने लगी और यूहीं तेज़ रफ़्तार से गाड़िया चलती रही ...सड़क पार करने में काफी वक्त लगा और फिर पीछे मुड़े तो देखा फिर से कतार लगी थी सिर्फ गा...