Posts

Showing posts from 2021

आज़ादी

Image
मुगलो से लेकर अंग्रेज़ों तक.....  कई शासकों ने किया इस ज़मीं पर राज.....  किसी ने लूटी दौलत तो किसी ने उजाड़ा बसा बसाया समाज।  लेकिन कब तक बाहरी आक्रांता पहनते जीत का ताज़?  मां भारती के वीर सपूतों ने बुलंद आवाज़ उठाई ...  चारों दिशाओं में फ़िर क्रांति की लहर छाई।  गुलामी की बेड़िया टूटी,  और फिर आज़ादी की सुबह आई।  आज़ाद देश में सबको मिला समानता का अधिकार....  संविधान ने दिया देश को एक नया आकार।  दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश बनने का हुआ सपना साकार।  जहां जनता का राज है, जनता के सिर पर ताज है....  जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए  ही निर्धारित हर काज है।  ये है आज़ाद हिंदुस्तान की ज़मीं लहराता है जब तिरंगा तो आंखो में होती है नमी यही हमारी पहचान है  हमारा देश हमारी शान है अपने देश की सुरक्षा के लिए समर्पित हर हिंदुस्तानी वीर जवान है जय हिंद

छूटता बचपन! बाल मज़दूरी

Image
  Pic curteousy: Google छोटा सा सपना था, पूरी दुनिया में छा जाऊंगा नहीं पता था,शिक्षा और सपना छोड़ पैसे कमाऊंगा शिक्षा मिलती तो आज बड़ा अफसर होता काश मेरे पास भी ये अवसर होता पर ये शायद किस्मत की है बात अपनी तो तकदीर ने ही मारी है लात मेरी मजबूरी ने मुझे उजाड़ा पेट की भूख ने सपना बिगाड़ा  ऊपर से महामारी आई कमाई पर भी रोक लगाई आज एक सवाल का देंगे जवाब मेरे छूटे बचपन का कौन देगा हिसाब?  #दीक्षा #child_labour #StopChildLabour

Together We Can 💪🤝

Image
 Be Honest and be Patient in dealing everyday, 🙏🏻 With self_confidence, Hope and Faith we will make our own way...🙌 Besides every dark cloud we could find Sun‘s ray, 🌥 After every dark night comes the bright day🌞 Though it has been long fighting this way , 😷 But we are sure Together we can throw this virus away. ✌ #Deeksha #Selfwritten #togetherwecan #Covid19

उम्मीद मत छोड़ो

Image
  एक पेड़ है, पत्ते नहीं शाखों पर, फ़िर भी अड़ा है,  फ़िर बहार आने की उम्मीद में बाहें फैलाए खड़ा है।  एक मनुष्य है जो हर परेशानी में टूट जाता है निराशा के साए में सब से, रब से भी रूठ जाता है।  लेकिन समझने की है बात,  कि वक़्त रुकता नहीं , बदल जाता है।  ये वक़्त बदलेगा और फ़िर पुराने दिन आएंगे।  देखना हम मिलकर ये जंग जीत जाएंगे।  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत🙏 दीक्षा #Covid19 #Hope

कमा लो, कोरोना से!

कमा लो पैसा, जितना कमाना है,  तुम मौत के सौदागर बन जाओ, जिंदगी से खेलो, मौके का हर फायदा उठाओ,  Oxygen cylinder दस गुना महंगा बेचो तुम सांस बेच रहे हो कीमत बढ़ा दो,  दवाई के दाम दुगने करदो,  मत देना आसानी से इंजेक्शन भी भागने दो कराहने दो लोगों को तुमको क्या.... प्लाज्मा तो देने की सोचना भी ना तुम फिक्र करो सिर्फ जेब भरने की।  लेकिन याद रखना पैसे से सब खरीद लोगे बस खुद की जिंदगी नहीं खरीद पाओगे,  लाख जुटा लो Oxygen Cylinder, लाखों कमा लो,  खुद की बारी में एक सांस extra नहीं मिलेगी।  ये जिंदगी है साहब किसी का उधार न रखती न छोड़ती।  अब भी नहीं समझे तो फिर कब??  दीक्षा