Posts

Showing posts from 2020

श्री राम मंदिर निर्माण

Image
श्री राम मंदिर निर्माण   जय श्री राम वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज सपना साकार होगा अब राम लल्ला के स्थान का पुनः एक आकार होगा राम मंदिर निर्माण की भव्य तैयारियां हुई शुरू पुलकित हुआ मन पहुंचे सभी संत और गुरू राम भक्तों के लिए ये शुभ अवसर आया मोदी जी के नेतृत्व ने सपना साकार कर दिखाया आज हर देहरी पर घी के दिये जलाए जाएंगे मेरे राम के भव्य मंदिर की खुशियां हम सब मिलकर मनाएंगे भक्ति का आलोकिक प्रवाह होगा ,हर मन में उत्साह होगा  की आज राम खुद प्रत्यक्ष धरती पर पधार जाएंगे अब पूरा हर काज होगा क्यों की अब सिर्फ राम राज होगा।  जय श्री राम दीक्षा

कारगिल: शहीदों को नमन

तारीख थी सन 1999 की 26 जुलाई  जब खत्म हुई 60 दिनों तक चली लड़ाई भारत की शान बढ़ाएं फ़िर तिरंगा लहराया दूर-दूर तक नहीं दिखा फिर दुश्मनों का साया भारत के जवानों से पाकिस्तान घबराया ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर ,  भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया वीरों ने अपने रक्त से फिर  हिमालय का अभिषेक किया वो हुए शहीद और देशवासियों को निर्भीक किया इन रणबांकुरो का वादा था परिजनों से की लौट कर आएंगे मगर वो खुद अंजान थे वो इसे कैसे निभाएंगे शिद्दत थी उनकी बस इतनी कि या तो तिरंगा लहराएंगे  या फिर उसी तिरंगे में घर वापस लिपट कर आएंगे वो लौटे पर अंदाज़ निराला था चार कांधो पर ताबूद में किसी का बेटा तो किसी का घर वाला था उसी तिरंगे में लिपटा था हर बेटा जिस की रक्षा की सौगंध खाई थी मातृभूमि की सुरक्षा के लिए उन वीरों ने हर रसम निभाई थी वो तो शहीद हुए अमर हुए बलिदानी दुश्मनों से आज़ादी की कीमत उनको पड़ी चुकानी विजय दिवस का ये पल अमर गान कर रहा है वीर सपूतों की गौरव गाथा का बखान कर रहा था।  जय हिंद दीक्षा

वक़्त की सीख...

Image
जिंदगी कई मोड़  लेती है,  उतार चढ़ाव में अक्सर तोड़ देती है।  कभी खुशियों का सैलाब आता है,  कभी गम के साये में सब छूट जाता है।  कभी इतना अच्छा वक़्त आता है,  की हर कोई आपका अपना हो जाता है।  लेकिन जब वही वक़्त बुरा हो जाता है,  अपने परायों का एहसास भी हो जाता है।  हंसी के पलों में ठहाके हज़ार लगाते है,  बेवक़्त खुशी को बांटने तो सभी चले आते हैं।  ज़रा मुसीबत बांट कर देखिये, जो पास लगते हैं वो भी दूर चले जाते हैं।  फिर दलीलों और सफाइयों का दौर शुरू होता है,  काम ना आने का बहाना तैयार होता है।  सबका काम कहीं ना कहीं अटक जाता है,  जाने क्यों उस समय वही करीबी कहीं भटक जाता है।  पर सच तो यही वक़्त सिखा देता हैं।,  जिंदगी की असलियत से रूबरू करवा देता है।  बुरे वक़्त में कोई कोई ही काम आता है...  कौन अपना? कौन पराया? ये पता चल जाता है।।  दीक्षा

#CORONA :THE_NEW_NORMAL

Image
ज़रा सी खांसी से हम घबराने लगें हैं,  बुखार में कैसे तिलमिलाने लगें हैं।  अपनों से ही दूरी बनाने लगे हैं अपने वहम से घबराने लगें हैं ये तो पहले भी होता था ना यार,  फ़िर क्यों आज हर छोटी बीमारी को कोरोना बताने लगें हैं।  छोड़ो इस डर को अपनी समझ को बढ़ाओ,  #Social_distancing का पालन करो,  ना हाथ तुम मिलाओ बिन काम के ना बाहर निकलो जाओ बाहर तो मास्क लगाओ।  खाने पीने का रखो ख्याल,  #Immunity_level को तुम बढ़ाओ।  ये #Corona अब #The_New_Normal है,  इस बात को समझ जाओ।  ज़रा सी लापरवाही जानलेवा है तो खुद का रखो ख़्यालऔर सबकी जान बचाओ
Image
जाने कैसा दर्द है जो एहसास बनकर घेर रहा है की आह नहीं होती, आंखें छलक जाती हैं कभी खुशनुमा बस्तियों में मौज लुटाया करते थे आज वीराने में खुशी की झलक भी नज़र नहीं आती गम ए जिंदगी किसी ने बांटी नहीं और हम चले थे खुशियां लुटाने जिन अपनों पर कुर्बान की अपनी खुशियां वही लगे थे मेरी हस्ती मिटाने बेखौफ जीने के आदी थे मुस्कुराहट थी साथी मेरी जाने कब जिंदगी से टूटा नाता और मौत बनी सारथी मेरी लोग कहते हैं की जिंदा हूं में बस बदला मेरा ज़रा मिज़ाज़ है बस ये कोई नहीं मानता की इस बदलाव का कारण वो ही लोग और उनका अपना समाज है। दीक्षा