#CORONA :THE_NEW_NORMAL








ज़रा सी खांसी से हम घबराने लगें हैं, 
बुखार में कैसे तिलमिलाने लगें हैं। 
अपनों से ही दूरी बनाने लगे हैं
अपने वहम से घबराने लगें हैं
ये तो पहले भी होता था ना यार, 
फ़िर क्यों आज हर छोटी बीमारी को कोरोना बताने लगें हैं। 
छोड़ो इस डर को अपनी समझ को बढ़ाओ, 
#Social_distancing का पालन करो, 
ना हाथ तुम मिलाओ
बिन काम के ना बाहर निकलो
जाओ बाहर तो मास्क लगाओ। 
खाने पीने का रखो ख्याल, 
#Immunity_level को तुम बढ़ाओ। 
ये #Corona अब #The_New_Normal है, 
इस बात को समझ जाओ। 
ज़रा सी लापरवाही जानलेवा है
तो खुद का रखो ख़्यालऔर सबकी जान बचाओ



Comments

Popular posts from this blog

आज़ादी

अनाछी: An Unwanted.......