कमा लो, कोरोना से!



कमा लो पैसा, जितना कमाना है, 

तुम मौत के सौदागर बन जाओ,

जिंदगी से खेलो, मौके का हर फायदा उठाओ, 

Oxygen cylinder दस गुना महंगा बेचो

तुम सांस बेच रहे हो कीमत बढ़ा दो, 

दवाई के दाम दुगने करदो, 

मत देना आसानी से इंजेक्शन भी

भागने दो कराहने दो लोगों को तुमको क्या....

प्लाज्मा तो देने की सोचना भी ना

तुम फिक्र करो सिर्फ जेब भरने की। 


लेकिन याद रखना पैसे से सब खरीद लोगे बस खुद की जिंदगी नहीं खरीद पाओगे, 

लाख जुटा लो Oxygen Cylinder, लाखों कमा लो, 

खुद की बारी में एक सांस extra नहीं मिलेगी। 

ये जिंदगी है साहब किसी का उधार न रखती न छोड़ती। 


अब भी नहीं समझे तो फिर कब?? 


दीक्षा

Comments

Popular posts from this blog

आज़ादी

अनाछी: An Unwanted.......